दिव्यांगजनों के लिए UDID (Unique Disability ID) कार्ड प्रदान किया जाता है। जो सभी विकलांग को सरकार द्वारा दी जाने वाली स्कीम का लाभ पहुँचने हेतु उपयोगी है। अगर आप या आपके परिवार में कोई दिव्यांग हैं, तो UDID Card बना सकते हैं और अगर बनने के लिए आवेदन किया है, तो आवेदन का स्थिति भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय विभाग इसके लिए कार्यरत है।
UDID Card डाउनलोड करें।
- Step-1: UDID कार्ड डाउनलोड करने के लिए पहले ‘PwD Login‘ लिंक पर क्लिक कर खोलें।
- Step-2: फिर, Enrollment Number या UDID Card Number को लिखें।
- Step-3: जन्म तिथि को लिखें और कैप्चा कोड को बॉक्स में डालें।

- Step-4: इसके बाद Login बटन पर क्लिक करते ही विकलांग आवेदक का विवरण शो होगा।
- Step-5: My Account सेक्शन में “Download Your E-UDID Card” विकल्प पर क्लिक कर डाउनलोड करें।

Track Your Application
यदि किसी आवेदक को अपना आवेदन स्थिति चेक करना है ताकि मालूम चले की UDID कार्ड बना है या नहीं, तो नीचे बताए गये तरीके को फॉलो करके चेक कर सकता है। एक बार कार्ड बन जाने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- यूजर को पहले ऑफिसियल वेबसाईट के Track Application वेब पेज को खोलें।
- आवेदन स्थिति चेक करते वक्त चार विकल्प दिखाई देगा- UDID Number, Mobile Number, Enrollment Number तथा Aadhaar Number आदि।

- उपलब्ध ऑप्शन में से किसी एक का चयन करें और उसका नंबर को डालें।
- इसके बाद ‘Submit’ बटन पर क्लिक करना है।

- अब, आवेदक का नाम, UDID नंबर, एनरोलमेंट संख्या, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, हॉस्पिटल नाम तथा आवेदन का स्टैटस का विवरण को देख सकते हैं।
उपलब्ध ऑनलाइन कार्य-
| Update Name, Email, Mobile No. | Update Aadhaar No, Change of D.O.B |
| Surrender Card | Download your E-Disability Certificate |
| E-UDID Card Download | Doctor’s Diagnosis Sheet |
| Lost Card/Card Not Received | Download Receipt |
विभाग के संपर्क विवरण
Helpline Number: 91-11-24365019
Email ID: disability-udid@gov.in
ऑफिस पता: B-II ब्लॉक, CGO कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली- 110003
OFFICIAL WEBSITE